महासमुन्द

जनगणना के प्रति जनजागरूकता हेतु विशेष ग्रामसभा आयोजित

जनगणना के प्रति जनजागरूकता हेतु विशेष ग्रामसभा आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

तहसीलदार ने लोगों को अपनी जनगणना स्वयं करने को प्रेरित किया। 

महासमुन्द : को जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर ग्रामीण जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद जुगल किशोर पटेल द्वारा ग्राम अछरीडीह में उपस्थित होकर जनगणना 2027 कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान किया गया । साथ ही डिजिटल जनगणना एवं स्वगणना का महत्व बताया गया। स्वगणना करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने एवं प्रचार प्रसार करने हेतु भी कहा गया।

Open photo

उल्लेखनीय है कि जनगणना का प्रथम चरण का कार्य 01 मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक चलेगा जिसमें प्रगणक,  घर-घर जाकर मोबाईल से मकानसूचीकरण का कार्य करेंगे। आम नागरिक अपनी गणना स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं इसके लिए 16 से 30 अप्रैल तक यह स्व गणना का कार्य जारी है इस कार्य के जन जागरूकता के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email