संवाददाता: प्रभात मोहंती
अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 अन्तर्राज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।
21लाख 56 हजार कीमत का 43.120 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।
फुलवानी (उड़ीसा) से कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।
पुलिस को चकमा देने बैक लाइट के खोल,अलग से चैंबर,डिक्की ,सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता
पिछले तीन महीने में 77 प्रकरण में कुल 5748.508 किलो (57 क्वि. 48 किलो) गांजा जब्त, 197 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 146 अन्य राज्यों से।
महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्र. एमएच 31 डीसी/2140 में उड़ीसा से महासमुन्द की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहो के, मेन रोड़ महासमुन्द में घेराबंदी कर खड़े हुए थे तभी एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्र. एमएच 31 डीसी/2140 आया जिसे रोकवाकर नामपता पूछने पर अपना अपना नाम
01.स्यामल बसंत वासनिक पिता बसंत वासनिक उम्र 33 साल, निवासी जेएन रोड़ आनंद बुद्ध बिहार के पाया नया गोदाम कामटी, कांती नगर नागपुर, थना कामटी जिला नागपुर महाराष्ट्र, 02-दानिस अंसारी पिता मोह.जाबिर अंसारी उम्र 30 साल, निवासी यशोधरा नगर शारदा चौक आरपीएफ ऑफिस के सामने थाना यशोधरा, जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताये, जिसे कब्जे के कार को तलाशी लेने पर 42 खाखी रंग के टेप में लिपटे हुए 43.120 कि.ग्रा. मादक पदार्थ किमती 21,56000 रुपये होना पाया गया है, उक्त गांजा को आरोपीगण द्वारा फुलवानी (उड़ीसा) से कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाना बताये। जिसे समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा सदर 20(बी) नार.एक्ट का पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध थाना महासमुन्द में अप0क्र0 216/2026 धारा 20 बी नार.एक्ट का अपराध कायम कर आरोपीगण का जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुन्द पुलिस द्वारा किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01- स्यामल बसंत वासनिक पिता बसंत वासनिक उम्र 33साल, निवासी जेएन रोड़ आनंद बुद्ध बिहार के पाया नया गोदाम कामटी, कांती नगर नागपुर, थना कामटी जिला नागपुर महाराष्ट्र।
02 -दानिस अंसारी पिता मोह.जाबिर अंसारी उम्र 30साल, निवासी यशोधरा नगर शारदा चौक आरपीएफ ऑफिस के सामने थाना यशोधरा, जिला नागपुर महाराष्ट्र।
जप्त संपत्ति-
01- 43.120 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा किमती 21,56,000 रू।
02-एक कार क्र. एमएच 31 डीसी/2140 किमती 3,00000 रू
03- 02 नग मोबाईल किमती 20,000रू.
कुल जुमला जप्त संपत्ति किमती रकम- 24,76,000 रुपये।






























