संवाददाता: प्रभात मोहंती
07 लाख 69 हजार कीमत का, 15.280 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त।
फुलवानी ओडीसा से रायपुर लाकर खपाने की थी योजना।
पुलिस की सूचनातंत्र एवं मुस्तैदी से तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल व एक मोबाईल सहित 08 लाख 19 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।
जिला मऊ उत्तरप्रदेश का 01 आरोपी, कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में।
पिछले तीन महीने में 75 प्रकरण में कुल 5700.288 किलो (57 क्विटल) गांजा जब्त, 193 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 142 अन्य राज्यों से।
महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.04.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक लाल काला रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक ओडी 18 ई 1525 में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं सूचक के बताये अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल में खरियार रोड की ओर से आते दिखा, कुछ दुर से उसे रूकने का ईशारा करने पर वह अचानकअपनी वाहन को तेज गति से भागने लगा पुलिस टीम ने भी उक्त मोटर सायकल का पीछा करते हुए ग्राम सुवरमाल पेट्रोल पंप के पास वाहन सवार को पकड़ा गया।
अपना नाम सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल निवासी करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया। जिसके मोटर सायकल के पीछे सीट में 01 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला कुल वजनी 15.380 किलो ग्राम कीमती 7,69000 रूपये का होना पाया गया पुछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को फुलवानी उड़िसा से लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ जाना बताये। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप.क्र. 53/2026 धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्टएका अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
01- सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल निवासी करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश।
जब्त संपत्ति-
01- 15.380 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,69,000 रूपये।
02- 01 मोटरसायकल ओडी 18 ई 1525, कीमती 40,000 रूपये।
03- एक मोबाईल कीमती 10,000 रूपये।
कुल जुमला कीमती 08 लाख 19 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।






























