संवाददाता: प्रभात मोहंती
47.300 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमत 23 लाख, 65 हजार रुपए जब्त।
वाहन के सीट के नीचे चेम्बर में छूपाकर किया जा रहा था गांजा की तस्करी।
उड़ीसा कालाहांडी से लाकर मुंगेली में खपाने की थी योजना।
पुलिस की सूचना,तकनीकी विश्लेषण एवं मुस्तैदी से त्वरित रूप से तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित 59 लाख 51 हजार रुपए की संपत्ति जब्त।
परिवहनकर्ता एवं सहयोगी बलांगीर ओडिसा के 04 व फॉरवर्ड लिंक- 01 आरोपी मुगेली(छग) का पुलिस की गिरफ्त में।
End to End इन्वेस्टिगेशन के तहत पूरे सप्लाई चैन को पकड़ने टीम रवाना
पिछले तीन महीने में 74 प्रकरण में कुल 5685.008 किलो (56 क्विटल 85 किलो) गांजा जब्त, 192 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 141 अन्य राज्यों से।
महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 19.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यू एस 4806 में चार लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर नाकाबंदी किया गया, कुछ ही देर बाद सूचक के बताये अनुसार वाहन खरियार रोड ओडिसा की ओर से आया, रोककर नाम पता पूछने पर ट्रक चालक अपना नाम मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा एवं चालक के बगल सीट में बैठा दो विधि से संघर्षरत बालक एवं ट्रक के केबिन में बैठे व्यक्ति नाम रोहित पोंड पिता निलांचल पोंड उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा का रहने वाला बताये।
स्टाफ, गवाहों के समक्ष ट्रक की तलाशी लेने के पर तीन सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ, जिसका वजन कुल 47.300 किलोग्राम कीमती 23,65,000 रूपये रखे मिला। जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप.क्र. 52/2026 धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्टए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान सोर्स सोर्स/बैकवर्ड पाईट्स तक पहुंचने कार्यवाही की जा रही है एवं डेस्टिनेशन पॉइंट्स की पतासाजी पर आरोपी परिवहनकर्ताओं ने उक्त गांजे की खेप को डेस्टिनेशन पॉइंट्स मुगेली निवासी आरोपी दीपक साहू को डिलिवरी होना बताये, जिसके आधार पर मुगेली निवासी आरोपी दीपक साहू को गांजा मंगवाने, प्रकरण में संलिप्ता पाये जाने से 03 आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं 2 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
परिवहनकर्ता एवं सहयोगी
01- मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं.13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा।
02- रोहित पोंड पिता निलांचल पोंड उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं0 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा।
03- दो विधि से संघर्षरत बालक।
फॉरवर्ड लिंक
05- दीपक साहू पिता चंद्रकुमार उम्र 25 साल निवासी सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली।
जब्त संपत्ति-
01- 47.300 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 23,65,000 रूपये।
02- अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यू एस 4806, कीमती 30 लाख रूपये।
03- एक डिजायर कार क्रमांक सीजी 10 एएल-4475, कीमती 05 लाख रूपये।
04- 04 नग मोबाईल किमती 41,000 रूपये।
05- नगदी रकम 45,000 रूपये।
कुल जुमला कीमती 59,51,000 रूपये की संपत्ति जप्त।






























