महासमुन्द

ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी  पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

912.760 किलो ग्राम (09 क्विटल 12.760 किलोग्राम) मादक पदार्थ गांजा ,कीमत  4 करोड़ 56 लाख ,38 हजार रुपए जब्त।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त  

केला परिवहन की आड़ में  बोरियो में छुपाकर किया जा रहा था गांजा की तस्करी।

पुलिस को गुमराह करने गांजा तस्कर  फर्जी नंबर प्लेट का भी कर रहे थे उपयोग।

पुलिस की सूचना एवं मुस्तैदी से चेकिंग के कारण गांजा तस्करी को रोकने में मिली सफलता

उड़ीसा से  ले जाकर उत्तरप्रदेश में किया जाना था गांजा सप्लाई।

गांजा तस्कर झारखंड निवासी अब्दुल नईम पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी के विरुद्ध  एनडीपीएस सहित ,सख्त कार्यवाही करते हुए कूटरचना  की धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध। 

पिछले तीन महीने में 72 प्रकरण में कुल 5629.602 किलो (56 क्विटल 29 किलो) गांजा जब्त, 187 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 52 व  135 अन्य राज्यों से।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही।

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक आईशर प्रो 2059 वाहन (क्रमांक AP 39 TT 4556) में ओडिशा राज्य की ओर से पलसापाली बैरियर की तरफ आ रहा है। सूचक के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। 

वाहन चालक से पूछताछ और सघन तलाशी लेने पर वाहन के अंदर लदे केला के बीच, 29 बोरियो में  छुपाकर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 29 अलग-अलग बोरियों में भरा 912.760 किलोग्राम गांजा (बोरी सहित) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4,56,38,000 रुपये है।आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(ii)(C) तथा अन्य सुसंगत धाराओं 336(2), 338, 340 BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

अब्दुल नईम पिता अब्दुल कलीम उम्र 42 वर्ष निवासी मकान नं. 34, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, केजीएन कॉलोनी, जाकिर नगर, थाना आजाद नगर, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखंड।

जब्त संपत्ति-

 1- 912.760 किलोग्राम गांजा कीमत 4,56,38,000 रुपये।
 2- परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक आईशर प्रो 2059 क्रमांक AP 39 TT 4556 कीमत 10,00,000 रुपये।
 3- 02 नग मोबाइल कीमत 7,000 रुपये। 
 4- 04 नग फर्जी नंबर प्लेट OD 02 DJ 8517 (दो नग) एवं UP 93 CT 8365 (दो नग)।  

कुल जुमला कीमत  4,66,45,000 रुपये (चार करोड़ छियासठ लाख पैंतालीस हजार रुपये)।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email