महासमुन्द

5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में बालाजी प्लांट, बेलसोंडा में भारी मात्रा में जब्त गांजे का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई शासन के दिशा-निर्देशों के तहत हुई।नष्टीकरण अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों से संबंधित कुल 999.200 किलोग्राम (लगभग 10 क्विंटल) गांजा नष्ट किया गया। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 5 करोड़ 04 लाख 23 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे। नष्टीकरण से पूर्व सभी जब्त सामग्री का विधिवत भौतिक सत्यापन किया गया था।नष्ट किए गए गांजे से संबंधित प्रकरण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज थे। इनमें थाना कोमाखान से 7, बसना से 7, सांकरा से 1, सिंघोड़ा से 2 और पिथौरा से 1 प्रकरण शामिल हैं। इन मामलों में से सिंघोड़ा थाना के 2 प्रकरण वर्ष 2025 के थे, जबकि शेष 16 प्रकरण वर्ष 2026 के हैं, जो कोमाखान, बसना, सांकरा और पिथौरा थानों से संबंधित हैं।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email