संवाददाता: प्रभात मोहंती
05 लाख रुपये कीमत के 10.100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त।
अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार।
दोनो तस्कर तखतपुर जिला बिलासपुर के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 किमती 50,000 रूपया, 02 नग मोबाईल कीमती 10,000.रूपये कुल जुमला 05 लाख 60 हजार रूपये की सम्पत्ती जप्त।
पिछले तीन महीने में 71 प्रकरण में कुल 4716.842 किलो (47 क्विटल 16 किलो) गांजा जब्त, 186 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 52 व 134 अन्य राज्यों से।
महासमुंद : जिले में मादक पदार्थों के परिवहन,बिक्री,एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन,तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है की जरिये मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 में सवार ओड़ीसा राज्य की ओर से गांजा लेकर जा रहे है। सूचना पर घेराबंदी कर पुछताछ एवं वाहन एवं रखे सामग्री की जाँच करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा ले जाते पाया गया।
जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 10.100 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,00,000.रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पल्सर NS 125 क्रमांक CG10 BV 9853 कीमती 50,000 रुपये तथा 02 नग मोबाईल कीमती लगभग 10,000 रुपये कुल जुमला कीमती करीब 05 लाख 60 हजार रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20 (b)(ii)(B) का अपराध थाना बसना में दर्ज किया जाकर ,दोनों आरोपियो को विधिवत गिर० किया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
गिरफतार आरोपियो का नाम-
1 भोजराज उर्फ रामू ठाकुर पिता विनोद ठाकुर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।
2 आकाश उर्फ अक्कु ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छग।
जप्त सम्पत्तीः-
01- 10.100 किलो गांजा कीमती 5,00,000 रूपये।
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (पल्सर NS 125 क्रमांक CG10 BV 9853 कीमती 50,000 रुपये ।)
03- दो नग मोबाईल कीमती करीब 10,000 रुपये।
कुल जुमला जप्त सम्पत्ती कीमती 05 लाख 60 हजार रूपये।






























