दुर्ग

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

दुर्ग : दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर डाली जा रही अत्यधिक जुर्माना राशि के वसूले जाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया है दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने आगे कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में गरीब, मजदूर, छात्र, नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे समय में ₹2000 से ₹5000 तक के ई-चालान आमजन की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन छोटी-छोटी त्रुटियों पर इतनी बड़ी दंडात्मक राशि उचित नहीं है।

“यातायात नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन नियमों के साथ संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है। वर्तमान समय में भारी ई-चालान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन रहे हैं। पहली बार गलती करने वालों को चेतावनी, छोटे उल्लंघनों पर न्यूनतम दंड और तकनीकी त्रुटियों की समीक्षा जैसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”

महामंत्री निकिता मिलिंद ने पुलगांव चौक में लगे कैमरे से आसपास के निवासी एवं अंजोरा, पुलगांव, अंडा और गंजपारा से आने-जाने वाले नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटी तकनीकी त्रुटियों, सिग्नल की अस्पष्टता अथवा ट्रैफिक के दबाव में भी ई-चालान जारी हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि इस क्षेत्र के कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर नागरिकों को राहत दी जाए।

निकिता मिलिंद  कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को प्रशासन तक लगातार पहुंचाती रहेगी और यदि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email