महासमुन्द

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब  बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं सरायपाली, बागबाहरा, चौकी बुंदेली व थाना खल्लारी  पुलिस ने अवैध शराब के 05 ठिकानो में दी दबिश।

सरायपाली के भौरादादर मोड के पास व ग्राम दर्राभाठा, बागबाहरा के भानपुर वार्ड 01, चौकी बुंदेली के रामनगर पारा व थाना खल्लारी के ग्राम कुर्रुभाटा जंगल मे पुलिस की रेड।

कुल 55 लीटर महुआ शराब व 18 लीटर देशी प्लेन शराब, किमती 11,800 रूपये की संपत्ति जप्त।

कुर्रुभाटा जंगल(खल्लारी) में 4 ड्रम महुआ पास ,एवं बुंदेली  में भी बड़ी मात्रा में महुआ पास किया गया नष्ट।

04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

अभियान दिनांक  से वर्तमान तक 12 लाख 78 हजार 305 रुपए कीमत की 5076.541 लीटर शराब जब्त।

अभियान दिनांक 15.12.2025 से वर्तमान तक 395 प्रकरणों में  451  व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।

महासमुंद : जिले मे अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध महुआ शराब के निर्माण,परिवहन,बिक्री  पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।निर्देश  पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।  

Open photo

(01) थाना सरायपाली- (02 प्रकरण में)
01- अपराध क्रमांक109/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ़्तार आरोपी-

01- मनबोध चौहान पिता कार्तिकराम चौहान उम्र 46 साल निवासी ग्राम आंवला चक्का (लक्ष्मीपुर) थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.।

जप्त सम्पत्ति-

1- 1800 एमएल रोमियो देशी प्लेन शराब कुल कीमती 800 रूपये।
2- 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये। 

जुमला शराब 21 लीटर 800 एमएल कीमती 4800 रुपये।

02- अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ़्तार आरोपी-

01- नाम आरोपी शैलेन्द्र दास पिता सेवक दास. उम्र 45 साल निवासी ग्राम विवातीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद।

जप्त सम्पत्ति-

1- 16 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 3200 रुपये। 

जुमला शराब 16 लीटर कीमती 3200 रुपये।

(02) पुलिस चौकी बुंदेली-

थाना तेंदुकोना अंतर्गत चौकी बुंदेली पुलिस के द्वारा 02 प्लास्टिक जारकीन में करीबन 15 लीटर महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री वास्ते रखे, पकडे जाने पर आरोपी के कब्जे से उक्त महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी है। 

गिरफ्तारी आरोपी-

1- प्रेमलाल दिवान पिता स्व. मंगन दिवान उम्र 45 वर्ष साकिन रामनगर बुंदेली चौकी बुंदेली थाना तेंदुकोना जिला महासमुंद। 

जप्त संपत्ति-

15 लीटर महुआ शराब कीमत करीब 03 हजार रुपये।

(03) थाना बागबाहरा-

अपराध क्रमांक  68/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ़्तार आरोपी-

01- दिलीप चौहान पिता मोती लाल चौहान उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 01 भानपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा।

जप्त सामग्री-

04 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपया जप्त।

जुमला शराब 04 एमएल कीमती 800 रुपये।

(04) थाना खल्लारी-

थाना खल्लारी के ग्राम कुर्रुभाटा जंगल के अंदर अवैध महुआ शराब की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई, मौके पर जंगल के अंदर महुआ पास 4 ड्रम में मिला, जिसे नष्ट किया गया है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email