संवाददाता: सुभाष गुप्ता
सूरजपुर : मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद वृद्धा आश्रम में शरण लिए वृद्ध महिला पर उसके ही शराबी पति ने जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराबी पति के अत्याचार मारपीट कर घर से निकाल देने के बाद वृद्ध महिला मीरा सोनी 60 वर्ष ग्राम पलमा ने तिलसिवा वृद्धा आश्रम में पनाह लिया था।
आश्रम में कुछ दिनों बाद आज उसका शराबी पति जीवन सोनी नशे के हालत में उससे मिलने वृद्धा आश्रम पहुंचा था और अपने साथ छुपाकर लाए गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया, वहां मौजूद आश्रम अधीक्षिका, सहायिका सहित अन्य बुजुर्गों में बीच बचाव कर आरोपी को पकड़ कर कमरे में बंद कर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर घायल वृद्धा को जिला अस्पताल लाए जहां पर उसका उपचार किया जा रहा तो वही हमलावर को पुलिस ने वृद्धा आश्रम से पकड़ कोतवाली थाने ले गई है।
















.jpg)













