संवाददाता: प्रभात मोहंती
सूचना पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ, बागबाहरा पुलिस ने की सख्त कार्यवाही।
अवैध गैस सिलेंडर रखने वालों के ठिकानो में दी गयी दबिश, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आरोपी गिरफ्तार
02 नग एचपी खाली गैस सिलेंडर एवं रिफिलिंग करने का उपकरण जप्त।
इस व्हॉटसअप नंबर पर आम जनता अपने क्षेत्र कि अवैधानिक गतिविधियो की शिकायत भेज सकते है, गुप्त सूचना के लिए 1 या शिकायत के लिए 2 विकल्प चुनें, नाम पता गोपनीय रखा जावेगा।
महासमुंद : जिले में घरेलू गैस का अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले के राजकुमार पटेल पिता श्याम लाल पटेल उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर दो झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गैस रिफिलिंग के अवैध ठिकाने पर छापेमारी कर बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से घरेलू एलपीजी सिलेंडर गैस रिफिलिंग पाइप इलेक्ट्रिक तौल मशीन और अन्य खतरनाक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 63/26 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व धारा 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने आम जनता से अपील की है कि महासमुंद पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर- 9479229939 को अपने मोबाईल पर सेव करें व अपने आस पास होने वाली अवैधानिक गतिविधियों की शिकायत / सुचना इस नंबर पर भेजे। गुप्त सूचना के लिए 1 या शिकायत के लिए 2 विकल्प चुनें, सूचक का नाम पता गोपनीय रखा जावेगा।
गिरफतार आरोपी-
01- राजकुमार पटेल पिता श्याम लाल पटेल उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर दो, झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) ।
जब्त संपत्ति-
01- कुल 07 नग खाली गैस सिलेंडर एवं अन्य रिफलिंग उपकरण कीमती 9000 रुपये।
02- इक्को वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएस 7570, कीमती 3,00,000 रुपया।
03- मारुति कार वेगानार क्रमांक सीजी 04 एम एस 7570 कीमती 5,00,000 रुपया ।
जुमला जब्त संपत्ति कीमत 8 लाख 09 हजार रुपया।
















.jpg)













