संवाददाता: प्रभात मोहंती
सभी ई चालान की कार्यवाही हेतु AI ने हेलमेट वायलेशन को किया ट्रेस।
वर्तमान तक 3 बार हेलमेट वायलेशन होने पर माह में एक ही बार किया जा रहा था ई-चालान
अब प्रत्येक वायलेशन पर की जाएगी चालानी कार्यवाही
गलत नंबर प्लेट के उपयोग करने के संबंध में AI ने 13 वाहनों को किया है ट्रेस।
जानबूझकर गलत नंबर प्लेट के इस्तेमाल एवं फर्जी कार्य करने पर किया जाएगा धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

महासमुंद : जिला महासमुंद में यातायात जागरूकता एवं जनता की सुरक्षा की दृष्टिकोण से शहर मे ई -चालान की कार्यवाही प्रारंभ की गई है, अब तक कुल 555 दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाने पर ई चालान की कार्यवाही किया गया है। एक वाहन का माह में एक बार ही किया जा रहा है ई-चालान।

सभी ई-चालान की कार्यवाही हेतु AI ने किया है ट्रेस।लोगों के द्वारा गलत नंबर प्लेट का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें AI ने इस माह 13 वाहन चालकों को गलत नंबर प्लेट के साथ ट्रेस किया है। आगामी दिनों में नंबर प्लेट संबंधी फर्जी कार्य एवं इस्तेमाल पर किया जाएगा धोखाधड़ी का मामला दर्ज। आम जनों से अपील है कि घर से दोपहिया वाहन से निकले तो हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाकर निकले और पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करें।
















.jpg)













