संवाददाता: प्रभात मोहंती
रायपुर से चाईबासा झारखंड के लियेे राहर, मसुर, मुंग, काबुली, उड़द, चना, तुअर दाल व शक्कर लेकर निकले मां लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के ट्रक ड्रायवर की हुई नीयत खराब, ग्राम पटपरपाली एनएच 353 स्थित मकान में छिपाया सारा सामान
खाली ट्रक को ग्राम सिघोड़ा के पास खड़ी कर वाहन चालक हुआ फरार
ट्रक में लोड 30 मिट्रिक टन दाल व शक्कर कीमत 16,50,000 रूपये जब्त
चालक परिचालक को किया गया गिरफ्तार
प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही
महासमुन्द : दिनांक 14.03.2026 को प्रार्थी गौतम चंद सेठिया पिता शांतिलाल उम्र 62 साल निवासी गुढ़ियारी रायपुर द्वारा लिखित आवेदन पेष किया कि दिनांक 10.03.2026 को 30 मिट्रिक टन दाल व शक्कर कीमती 16,50,000 रूपये को मां लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमई 8671 में लोड कराकर ड्रायवर झनक नायक निवासी बसना एवं संतोष आदिवासी निवासी बरोदिया मध्यप्रदेष के माध्यम से चाईबासा झारखंड के लिए रवाना किया गया था जो कि नीयत समय पर गंतब्य में नही पहुंचाकर अपना मोबाईल बंद कर एवं वाहन खाली ट्रक को ग्राम सिघोड़ा के पास खड़ी कर वाहन में रखे सामानों का अमानत में खयानत करने कि षिकायत पर अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 316(3), 61(2) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के बाद से फरार आरोपीयान 01 झनक नायक पिता रामसिंग नायक उम्र 37 साल निवासी नायकपारा बसना थाना बसना जिला महासमुन्द 02. संतोष आदिवासी पिता चौदेलाल उम्र 50 साल निवासी बरोदिया थाना मलथौन जिला सागर मध्यप्रदेष का पतासाजी कर दिनांक 16.03.2026 को हिरासत में लेकर मेमोरण्डम पर ग्राम पटपरपाली एनएच 353 स्थित मकान में छुपाकर रखे दाल, चावल एवं शक्कर को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01 झनक नायक पिता रामसिंग नायक उम्र 37 साल निवासी नायकपारा बसना थाना बसना जिला महासमुन्द।
02. संतोष आदिवासी पिता चौदेलाल उम्र 50 साल निवासी बरोदिया थाना मलथौन जिला सागर मध्यप्रदेश।
बरामद संपत्ति-
420 नग प्लास्टिक बोरी शक्कर 200 क्विंटल कीमती 8,25,101 रूपये।
राहर दाल 30 पैकेट प्रत्येक 30 किग्रा. कुल 1500 किग्रा. कीमती 159000 रूपये
मसुरदाल 32 बैग में प्रत्येक 30 किग्रा कुल 960 किग्रा. कीमती 62100 रूपये
मुंग 20 बैग प्रत्येक 30 किग्रा. कुल 600 क्रिग्रा. कीमती 52500 रूपये
काबुली चना 05 बैग वजनी 30 किग्रा. 150 किग्रा. कीमती 12450 रूपये
राजमा दाल 03 बैग वजनी 30 किग्रा. कुल 90 किग्रा. कीमती 8820 रूपये
उड़द दाल 02 बैग वजनी 30 किग्रा कुल 60 किग्रा. कीमती 5580 रूपये
मुंग मोंगर दाल 40 बैग वजनी 30 किग्रा. कुल 12 क्विंटल कीमती 100200 रूपये
उड़द मोटा 20 बैग कुल 600 किग्रा. कीमती 62700 रूपये
उड़द मोटा दाल 20 बैग 600 किग्रा. कीमती 48600 रूपये
मुंगदाल 10 बैग 300 किग्रा. कीमती 25650 रूपये
किसान चना दाल 40 बैग प्रत्येक 30 किग्रा. कुल 120 किग्रा. कीमती 78000 रूपये
गरम बंषी चना 20 बैग कुल 600 किग्रा. कीमती 40800 रूपये
गरम हाई फाई 10 बैग कुल 300 किग्रा कीमती 19800 रूपये
तुवर दाल 60 बैग 1800 किग्रा कीमती 129600 किग्रा
एक ट्रक कीमती 20 लाख।
जुमला बरामद संपत्ति कीमती 36,50,000 रूपये।
















.jpg)













