संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार महासमुंद द्वारा आयोजित मेगा सत्संग 13 मार्च को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग के इस मेगा सत्संग को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहूजी द्वारा निःशुल्क हॉल उपलब्ध कराया गया साथ ही टेंट म्यूजिक एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं फौजी टैंट हाऊस,हंटर म्यूजिक, प्लानिंग पैराडाइस एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग महासमुंद एवं बागबाहरा परिवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस आयोजन में महासमुंद शहर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा समय-समय पर सत्संग सेवा एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे आजकल के युवाओं को नई दिशा मिल सके इसी क्रम में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा 16 मार्च से 20 मार्च तक स्वाध्याय भवन महासमुंद में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है जिसका समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा नगरवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कोर्स का लाभ ले सकते हैं

















.jpg)













