संवाददाता: प्रभात मोहंती
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भारत से महासमुंद जिले के लक्की यादव ने जीता 400 मीटर दौड़ में रजत पदक।
महासमुंद : विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2026 का आयोजन नई दिल्ली में 9 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय टीम छत्तीसगढ़ से एक मात्र खिलाड़ी महासमुन्द जिले के लक्की यादव शामिल रहें। विश्व पैरा एथलेटिक्स खेल में महासमुंद जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्की यादव पिता श्री कुमार यादव ग्राम तुमाड़बरी विकासखंड व जिला महासमुंद के निवासी हैं, जो वन विद्यालय सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक महासमुंद में प्रतियोगिता की तैयारी करने में प्रदीप चंद्राकर, निरंजन साहू के मार्गदर्शन पाकर सफलता हासिल किया।
लक्की यादव के साथ प्रशांत निषाद गाईड रनर एवं ऑफिशियल एवं प्रशिक्षक निरंजन साहू संचालक फॉर्चून फाउंडेशन महासमुंद शामिल रहे। लक्की यादव ने वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी निभाते हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में क्वालीफाई करने में कामयाब रहे। विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2026 में महासमुंद के लक्की यादव ने 1500 मीटर दौड़ में पहले दो राउण्ड़ में अपनी बढ़त बनाए रखा था लेकिन अंतिम राउण्ड में पदक प्राप्त नहीं कर सके एवं छठवां स्थान पर रहे। अगले दिन 12 मार्च को लक्की ने 400 मीटर दौड़ में एक बार फिर से बेहतर प्रर्दशन करते एवं बढ़त बनाए रखा एवं 1 मिनट 04 सेकण्ड में दौड पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया।
महासमुन्द जिले में पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों को आगे बढा़ने एवं और अधिक पदक जीतने के उद्देश्य से जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ महासमुन्द ने वन परिसर खेल मैदान में नव निर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक में खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी पूरी करने नियमित अभ्यास हेतु परिसर में बालक एवं बालिका आवास हेतु कमरे उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर महासमुन्द से मुलाकात कर वन विभाग से अनुमति प्रदान करने की मांग रखी गई है। अनुमति मिलने से जिले के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक में नियमित अभ्यास करने का अवसर मिलेगा जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में आसानी होगी।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2026 में रजत पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने पर महासमुन्द कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, वन मंडलाधिकारी मयंक पाण्डे, अपर कलेक्टर रवि साहू, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद से डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
















.jpg)













