संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मार्च 2026 में दुर्ग और बलरामपुर जिलों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस ने 12 मार्च 2026 को महासमुंद में भाजपा कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए नारेबाजी की.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई जगहों पर बैरिकेटिंग करनी पड़ी.जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस "नशे के कारोबार" पर कड़ी रोक नहीं लगाई, तो उनका आंदोलन और भी उग्र होगा साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग भी जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने की। इसके अलावा जिले के पुलिस कप्तान को भी स्पष्ट कहा की महासमुंद जिले के संदिग्ध फार्म हाउसो की भी जांच अगले कुछ दिनों के अंदर होनी चाहिए वर्ना जिला कांग्रेस कमेटी स्वयं जांच करने जाएगी। भाजपा कार्यालय घेरने प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव (विधायक खल्लारी), पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, ग्रामीण अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, खेमराज सिंहा, भूपेंद्र ठाकुर, अरुण चंद्राकर, मनोजकांत साहू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर, हरदेव ढिल्लों, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, पार्षद गुलशन साहू, पार्षद रिंकू चन्द्राकर, पूर्व जिलापंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, हुल्लास गिरी गोस्वामी, प्रदीप चंद्राकर, लखबीर छाबड़ा, जसबीर ढिल्लों, सचिन गायकवाड, मिंदर चावला, सोनम बंसोड, डॉ तरुण साहू, अंकित बागबाहरा, मोक्ष प्रधान, तबरेज खान, गोपी तारक, गौरव चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, विजय साव, सूरज नायक, टोमन सिंह कागजी, नितेंद्र बैनर्जी, शहजान पाशा, देवेश शर्मा, सतनाम चावला, अनीश रजवानी, बबलू हरपाल, दीपक ठाकुर, राजू साहू, लहरी सिंह ठाकुर, पप्पू साहू, अनुराग चंद्राकर, लोकेश मांझी, रमन सिंह, आशीष दीवान, हार्दिक सोना, खोम सिंहा, फूल सिंह ध्रुव, दुष्यंत होता, हाराधन साहू, लोकेश यादव, भोलेनाथ गंधर्व, खोमेश साहू, जयश्री दास, बसंत चंद्राकर, गुन सागर, भानु सोनी सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
















.jpg)













