महासमुन्द

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

85 वारंटियो को किया गया गिरफ्तार 

महासमुंद : जिले में 21 फरार स्थायी वारंटी और 64 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 85 वारंटों को निष्पादन किया गया है। उक्त वारंटो में स्थानीय न्यायालय एवं अन्य जिलो के न्यायालय से प्राप्त वारंट शामिल है। इसमें स्थायी वारंटियों में एनआईएक्ट 09, एक्सीडेंट 03, चोरी 02,  एनडीपीएस 01, आबकारी एक्ट 03, बलात्कार 01 तथा अन्य (गाली-गलौच मारपीट) 02, धाराओ के अंतर्गत कुल 21 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिवत संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उक्त वारंटियों में एक स्थायी वारंट वर्ष 2014 से (लगभग 10 वर्ष से) फरार था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार लुक-छिप रहा था।  

अनुविभागवार देखा जाए तो महासमुन्द अनुविभाग के थाना कोतवाली से 02 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट, थाना तुमगाॅव से 03 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट तथा थाना खल्लारी से 02 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारंट  कुल 13 वारंटो की तामीली की गई है।

अनुविभाग पिथौरा के थाना पटेवा 02 गिरफ्तारी वांरट, 02 स्थायी वारंट, थाना पिथौरा से 10 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना साॅकरा से 01 स्थायी वांरट कुल 15 वारंटो की तामीली की गई है।अनुविभाग बागबाहरा के थाना बागबाहरा से 11 गिरफ्तारी वारंट, थाना कोमाखान से 05 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना तेन्दूकोना से 04 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट कुल 22 वारंटो की तामीली की गई है।

अनुविभाग सरायपाली के थाना बसना से 04 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंट, थाना सरायपाली से 14 गिरफ्तारी वारंट, 06 स्थायी वारंट, तथा थाना सिघोड़ा से 07 गिरफ्तारी वारंट कुल 35 वारंटो की तामीली की गई है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email