संवाददाता: प्रभात मोहंती
रस्साकसी प्रतियोगिता 9 से वर्ष में बेलसोंड़ा विद्यालय एवं 18 से 35 वर्ष में बेमचा की महिलाओं ने मारी बाजी।
खो खो प्रतियोगिता में भोरिंग एवं बेमचा तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खट्टी बनीं विजेता।
100, 400 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक में भोरिंग की ममता धीवर बनीं विजेता।
महासमुंद : विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा दिनांक 06 फरवरी को विकासखंड महासमुन्द में आयोजित किया गया। आयोजन प्रभारी डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी द्वारा शासकीय उ. मा. वि. बेमचा खेल मैदान में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना को लेकर किया गया। इस प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला प्रतिभागी खो-खो, रस्साकसी, वॉलीबॉल, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक खेल विधाओं में शामिल हुए। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्साह के साथ प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि संगीता राहुल चंद्राकर सदस्य जनपद पंचायत महासमुंद, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, उप सरपंच बेमचा सुनीता कहार, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष लखनू निर्मलकर, प्राचार्य एस एल पाटकर आदि उपस्थित रहे। संगीता राहुल चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल में शामिल होते रहे और आगे बढ़ते रहे। प्रतियोगिता में बेलसोंडा, भोरिंग, बेमचा, नयापारा, खट्टी, तुमगांव, छपोराडीह, परसदा, सोरिद, खैरझिटी, कौंदकेरा, मूढ़ेना एवं शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भागीदारी किया। प्रतियोगिता के परिणाम -9 से 18 वर्ष रस्सा कसी में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा,

द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कन्या शाला खट्टी प्रथम स्थान प्राप्त किया, खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, द्वितीय स्थान सेजेस तुमगांव ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में गुंजा रानी ठाकुर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नयापारा महासमुंद एवं द्वितीय स्थान प्रियंका साहू बेलसोंडा, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शालिनी मानिकपुर भोरिंग एवं द्वितीय स्थान निशा ध्रुव बेलसोंडा ने प्राप्त किया।

तवा फेंक में प्रथम स्थान शिवानी बघेल बेलसोंडा एवं द्वितीय स्थान खिलेश्वरी खट्टी ने प्राप्त किया। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग में रस्साकसी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत बेमचा के महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बेमचा, 100 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ममता धीवर भोरिंग एवं द्वितीय स्थान तृषा शर्मा नयापारा महासमुंद ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम स्थान ममता धीवर भोरिंग ने प्रथम स्थान एवं रामेश्वरी दीवान छपोराडीह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक डॉ सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, तृषा शर्मा, कामता प्रसाद साहू, तोरण यादव, किरण पटेल, विनोद वर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ बेमचा का सहयोग रहा। मंच संचालन सेवन दास मानिकपुरी एवं आभार व्यक्त खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया। खिलाड़ियों के विजेता बनने पर प्राचार्य भोरिंग कमलेश्वरी साहू, पोखन ढ़िढ़ी, व्यायाम शिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई एवं विद्यालय स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
















.jpg)













