प्रतिबंधित टेबलेट की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से 899 नग Nitrazepam tablet (Nitrosun10) जब्त, कीमत 6571.69 रुपए
तस्कर शेख रेहान पिता शेख शाहिद उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 06 इस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।
अवैध टेबलेट परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 GT 7940.कीमती 20000 रूपये, एवं 01 नग टच स्कीन मोबाईल कीमती 5000 रूपये कुल जुमला 31571.69 रूपये जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही
महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की विवरण (एक व्यक्ति एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 जीटी 7940 में सवार ओड़ीसा राज्य की ओर से अवैध टेबलेट लेकर जा रहे है, सूचना पर घेराबंदी कर पुछताछ एवं वाहन एवं रखे सामग्री की जाॅंच करने पर 899 नग अवैध टेबलेट ले जाते पाया गया।)
जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 899 नग Nitrazepam tablet (Nitrosun 10) जब्त, कीमत .6571.69 रुपए परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 GT 7940 कीमती 20,000 रुपये तथा 01 नग ट्च स्कीन मोबाईल फोन 5000 रुपये कुल जुमला कीमती 31 हजार 05 सौ 71 रूपये) को जप्त किया गया है।
आरोपी का कृत्य अपराध क्रमांक 11/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को विधिवत गिर० किया जाकर थाना बलौदा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बलौदा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
जप्त सम्पत्तीः-
01. 899 नग Nitrazepam tablet (Nitrosun10) जब्त, कीमती 6571.69 रूपये।
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 GT 7940.कीमती 20000 रूपये,
03.एक.नग ट्च स्कीन मोबाईल फोन कीमती 5000 रुपये।
कुल जुमला कीमती 31571.69 रूपये।
गिरफतार आरोपी का नाम-
01.शेख रेहान पिता शेख शाहिद उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 06 इस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद
















.jpg)













