महासमुन्द

अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

अवैध महुआ शराब  पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा में की गई छापामार कार्यवाही। 

247 लीटर अवैध महुआ शराब को किया गया जप्त।

600 किग्रा महुआ लाहन पास को किया गया नष्ट जिस से लगभग 1800 लीटर महुआ शराब बनाया जा सकता था

अवैध महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर, चूल्हा, बर्तन व अन्य सामग्री जप्त

7 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

महासमुंद : थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी में दबे पांव चल रही थी अवैध महुआ शराब बनाने का काम। मुखबीर की सूचना पर दिनांक 06.2.2026 की सुबह चार बजे महासमुद पुलिस की टीम ने किया कमार डेरा ग्राम बनसिवनी में रेड की कार्यवाही। घटना स्थल पर मिला 247 लीटर कच्चा महुआ शराब को किया गया जप्त, साथ ही घटना स्थल पर मौजुद लगभग 600 किलो ग्राम महुआ लाहन पाश को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध शराब को बनाने में प्रयुक्त गैस टंकी, चुल्हा, बर्तन व अन्य सामग्रियों को किया गया जप्त। उक्त घटना शामिल सात आरोपियो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है कार्यवाही।

Open photo

जप्त सामग्री-

(01) 247 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती  49400 रूपये लगभग। 
(02) 600 किलोग्राम लहान पाश कीमती 60000 रूपये। 
(03) शराब बनाने वाले  उपकरण गैंस टंकी चुल्हा व बर्तन जप्त कीमती लगभग 35000 रूपयें। 
कुल  जप्ती कीमती  84400 रूपये । 

गिरफतार आरोपी का नाम-

01 चितेश्वर महेश्वरी पिता बैद्यनाथ महेश्वरी उम्र  42 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द। 
02 सुकलाल कवंर पिता बारू कमार उम्र  38 साल निवासी कमारडेरा बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द। 
03 कन्हैया बंजारे पिता सेवाराम बंजारे उम्र 49 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।  
04 राजेश माण्डले पिता जगमोहन माण्डले उम्र  42 साल निवासी वार्ड नं  08 बनसिवनी थााना व जिला महासमुन्द। 
05 नेतराम कमार पिता पररू राम उम्र  28 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द। 
06 पोखन टण्डन पिता कुंजलाल टण्डन उम्र  25 साल  वार्ड नं 08 बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द। 
07 तोष कुुमार पिता बलदेव प्रसाद  उम्र  35 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।
 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email