महासमुन्द

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

संवाददाता: प्रभात मोहंती

देवरी : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में बुधवार को बिदाई समारोह का आयोजन किया गया इसमें कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं के द्वारा कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं को रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित कर बिदाई दिया गया ग्यारहवीं की भारती , काजल, कुसुम, भेषकुमारी, लोकेश्वरी , दिव्या, श्रुति, खुश्बू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया विभिन्न प्रकार के खेल जैसे ज्यादा से ज्यादा बिस्किट खाने का प्रतियोगिता में नीलकंठ प्रथम स्थान पर, सुरज, मुदित, नीरज द्वितीय स्थान पर रहे, लड़कियों के बिस्किट खाने के प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका, द्वितीय ईशा ठाकुर और तृतीय स्थान पर भारती रहे, पेपर डांस प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पर जान्हवी, देविका,

Open photo

तुलसी, लक्ष्मी रहे द्वितीय स्थान पर पल्लवी, पुष्पा तृतीय स्थान पर नीरज और मिथलेश रहे गुब्बारे फुलाने की प्रतियोगिता में प्रथम नीलकंठ द्वितीय नीरज तृतीय स्थान पर कृष रहे , छात्राओं में प्रथम भूमिका द्वितीय जान्हवी और तृतीय प्रियंका रहे बारहवीं के योगेश्वरी साहु और नीरज बंजारे के द्वारा अपने विद्यालयीन जीवन का अनुभव साझा किया गया इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि हमारा स्कूल दूरस्थ अंचल में है अधिकांश बच्चों के माता पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उन्होंने आपको शिक्षा प्राप्ति के लिए भेजा है इस लिए आप सभी को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करना है और अच्छे नंबरों से पास होना है

विद्यालय के समस्त व्याख्यातागण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, बी एल टंडन, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया समस्त छात्र छात्राओं और स्टॉफ के लिए व्याख्याता परस राम सिन्हा के सहयोग से भोजन की व्यवस्था रखी गई थी बिदाई प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भेंट प्रदान किया गया कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय हेतु प्राचार्य महोदय को भेंट प्रदान किया गया संचालन धनेश्वरी सेन और गायत्री साहु के द्वारा किया गया आयुष चंद्राकर, रीना, प्रमिला, फिजा, वेदिका सेन, ट्विंकल महिलांग आदि ने सहयोग प्रदान किया

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email