संवाददाता: प्रभात मोहंती
कलेक्टर श्री लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए निर्देश
तीन प्रकार के किसान धान बेच पाएंगे
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। 5 और 6 फरवरी को किसानों के धान खरीदे जाएंगे। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु धान का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है । ऐसे किसान, जिन्होंने टोकन हेतु आवेदन किया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है, तथा जिनका टोकन नहीं कटा।
ऐसे किसान जिन्हें 28, 29 ,30 जनवरी 2026 के लिए टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज सुबह खाद्य विभाग की की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन तीनों प्रकार के किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके अलावा सभी नोडल अधिकारियों, उड़न दस्ता दलों को 5 फरवरी और 6 फरवरी को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने कहा कि शासन के मंशानुरूप इन तीनों प्रकार के किसानों का धान खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा।
















.jpg)













