संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : कांग्रेस भवन में आज भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने तथा उसके स्थान पर अन्य कानून लाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों से जुड़ी एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसने ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी है। इसका नाम बदलना या इसे कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों के अधिकारों पर हमला है।वहीं राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की कथित षड्यंत्रकारी नीतियों के कारण जिले सहित प्रदेश के लगभग 40 प्रतिशत किसान अभी तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। इससे किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक सभी किसानों का धान नहीं खरीदा जाता, तब तक खरीदी की प्रक्रिया जारी रखी जानी चाहिए।
इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर चक्का जाम किया। चक्का जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। मौके पर मौजूद नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और किसानों व मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने जल्द ही जनहित की इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे जिसमें पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर,पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर,कार्यक्रम के प्रभारी कुलवंत खनूजा,शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला,मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन खिलावन बघेल,लघु वनोपज जिला अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन चंद्राकर,वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊलाल चंद्राकर,सेवनलाल चंद्राकर,लक्ष्मी देवांगन,संजय शर्मा,मनोज कांत साहू,हरदेव ढिल्लों,सोमेश दवे, गौरव चंद्राकर,राजू यादव जसबीर ढिल्लों,
नारायण नामदेव,पार्षद मुस्ताक खान विक्की,गुलशन साहू,जय देवांगन,शकील खान,राजू साहू,तुलसी साहू,सुनील चंद्राकर,भरत सिंह ठाकुर,रवि साहू,नितेंद्र बैनर्जी सेवादल,खेमराज ध्रुव,हर्षित चंद्राकर,देवेश शर्मा,डॉ.एजाज नकवी,तबरेज खान,ममता चंद्राकर,दुष्यंत होता,लोकेश मांझी,गोपीचंद तारक,गोविंद साहू,अजय थवाईत, टोमन सिंग कागजी,सुभाष शर्मा,विनोद युगर,श्याम चरण चंद्राकर,बलदाऊ बांदे,लक्ष्मी सोनी, जितेंद्र साहू,लोकेश चंदन साहू,मनोहर ठाकुर,किशन देवांगन,दिनेश दुबे,अनुराग चंद्राकर,बसंत चंद्राकर,शिव सिंह,कमल प्रजापति,धनीराम साहू,मदन भारती,तुलसी देवदास,भानु सोनी, पुरुषोत्तम दास शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन खिलावन बघेल ने किया आभार प्रदर्शन गुरमीत चावला ने किया।















.jpg)














