संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 27 से 31 जनवरी 2026 तक रांची झारखण्ड़ में आयोजित किया गया है, जिसमें हाॅकी 17 वर्ष बालक वर्ग में शास. उ.मा.वि. बेमचा महासमुंद के 02 खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। जिले के चयनित खिलाड़ियों में डोगेश निषाद पिता जवाहरलाल निषाद कक्षा 11 एवं गणेश सेन पिता कुमार सेन कक्षा 10 में अध्ययनरत है।
खिलाड़ियों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 23 से 25 जनवरी तक कोरबा में आयोजित किया गया, जिसके पश्चात् प्रदेश की टीम रांची के लिए रवाना हई। खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संस्था को खेल सामग्री प्रदाय किया गया है जिससे हाॅकी खेल बेमचा महासमुन्द में डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी के माध्यम से नियमित अभ्यास करते है। यह खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा खेल मैदान में अपनी प्रारंभिक अभ्यास करते हुए कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में सफल हुए है तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेमचा के 02 खिलाड़ियों के चयन होने पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राहुल चंद्राकर, संगीता चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर, राजेश दिवान, दुलामनी रौतिया, प्राचार्य एस एल पाटकर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति लखनू निर्मलकर, विनोद वर्मा, सम्मत स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।















.jpg)














