द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार
कार्यक्रम 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित
डी. एड. कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डी.एड.के लगभग 150 छात्र-छात्राओ को जागरूक कर सड़क सुरक्षा नियमों सम्बंधित पाम्पलेट दिया गया
महासमुंद : आज दिनांक 27.01.2026 को सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात शाखा महासमुंद से सहायक उप निरीक्षक झूमुक लाल हिरवानी ने डी. एड. कॉलेज महासमुंद के प्रशिक्षणरथ छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया गया। परिवहन विभाग के रामभरोसा निर्मलकर ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, वाहनों की बीमा, परमिट, फिटनेस के साथ प्रदूषण प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से रखना साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सुरक्षित वाहन संचालन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाना,तेज गति से वाहन नहीं चलाना आदि की जानकारी दिया

एवं सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों से अवगत करते हुए ड्राइविंग लायसेंस की अनिवार्यता तथा यातायात विभाग से आरक्षक हरीश चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने संबंधी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि बच्चों की गलती से वाहन चलाने की स्थिति में माता-पिता को जेल, जुर्माना अथवा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

डी. एड. कॉलेज के प्राचार्य श्री अरुण प्रधान, उप प्राचार्य श्रीमती उमा देवी ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं वाहन चालकों के लिए अलग-अलग स्तर पर मार्गदर्शन दिया गया तथा सभी के संशयों का समाधान किया गया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने यातायात पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को यह संदेश देना रहा कि “सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही जीवन की सच्ची सुरक्षा है।”















.jpg)














