महासमुन्द

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

भाषण प्रतियोगिता में दिनेश कुमार प्रथम, काव्य पाठ में भाग्यवती बाग प्रथम एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रगति मोहंती को मिला प्रथम स्थान।

महासमुंद : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा दिवस का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल महासमुंद, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया जिसमें 140 युवाओं की भागीदारी रहीं। आयोजन के उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अतिथि प्राचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल महासमुंद के प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी, संघर्ष, विचार के बारे में प्रकाश डाला। अन्य अतिथि द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया। आयोजन में आत्मनिर्भर भारत, नशा मुक्त भारत शपथ, वृक्षारोपण किया गया। 

प्रतियोगिता के परिणाम - काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भाग्यवती बाग, द्वितीय स्थान कविता ध्रुव एवं तृतीय स्थान छत्रपति कृष्णा साहू ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिनेश कुमार, द्वितीय स्थान कमल चौधरी एवं तृतीय स्थान रजनीश कुमार साहू ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रगति मोहंती, द्वितीय स्थान तनु निषाद एवं तृतीय स्थान हिमांशी ध्रुव ने प्राप्त किया। रंगोली बालक में प्रथम स्थान हरिशंकर गौतम एवं द्वितीय स्थान तेज प्रकाश चक्रधारी ने प्राप्त किया।

समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेताओं को मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया, अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के निर्णायक मंडल में सुरेंद्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी, वी के असगर शामिल रहे। मंच संचालन हेमंत डड़सेना ने किया एवं सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक, भुजेश्वरी ठाकुर, प्रियंका ध्रुव, मुरलीधर पटेल, बसंत साहू, नरेंद्र सिंह, उर्वशी साहू का सहयोग रहा।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email