महासमुन्द

राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता उदयपुर के लिए जिले के 02 खिलाड़ियों का चयन।

राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता उदयपुर के लिए जिले के 02 खिलाड़ियों का चयन।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता (हॉकी अंडर 19 वर्ष) का आयोजन दिनांक 12 से 17 जनवरी 2026 तक उदयपुर राजस्थान में आयोजित किया गया है, जिसमें स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिड़ियम स्कूल महासमुन्द से भूपेन्द्र साहू पिता मोहन लाल साहू सुभाष नगर एवं कुनाल कुलदीप पिता रूपेश कुलदीप पीटियाझर महासमुंद का चयन हुआ हैं।  खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जनवरी तक राजनांदगांव में आयोजित हैं जिसके पश्चात् छत्तीसगढ़ की टीम उदयपुर के लिए रायपुर से शुक्रवार दोपहर रवाना होगी।

चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाईड ऐतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राहूल चंद्राकर, सचिव राजेश दीवान, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य आदर्श विद्यालय हेमेंद्र आचार्य, प्राचार्य आशीबाई गोलछा स्कूल जी. आर. सिंहा, हेमंत डड़सेना, तोषण गिरी गोस्वामी, भारती सोनी, समस्त व्यायाम शिक्षक, अंजनी साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. सेवन मानिकपुरी, निलिमा राजपूत, हिरेंद्र साहू, रोशनी ध्रुव, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, हिरेंद्र देवांगन, गणेश कोसरे, हिरेंद्र साहू आदि ने शुभकामनाएं दीं।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email