संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : आज गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में प्रदेश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं छत्तीसगढ़ के गौरव अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनके तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर नारायण सिंह जी के जीवन-संघर्ष, उनके बलिदान और राष्ट्रहित में किए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए की गई। शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि वे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के किसानों, आदिवासियों और वंचित वर्गों की आवाज थे। अंग्रेजी अत्याचारों के खिलाफ उन्होंने जिस साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति देता है। उनका यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है—कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का जीवन सम्मानजनक नहीं हो जाता, तब तक हमारा कर्तव्य पूरा नहीं होता।
गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष एव पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,निखिलकांत साहू नगरपालिका अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,दाऊलाल चंद्राकर छत्तीसगढ़ बीज अनुसंधान सदस्य,प्रमोद चंद्राकर जिलाअध्यक्ष वनोपज संघ,कृष्ण कुमार चंद्राकर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष,सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री,गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री,गौरव चंद्राकर महामंत्री,शाहबाज रजवानी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, नितेंद्र बैनर्जी सेवादल,निर्मल जैन कोषाध्यक्ष,सुनील चंद्राकर,मिंदर चावला,कपिल साहू,देवेश शर्मा,प्रकाश अजमानी,मनोहर ठाकुर,तबरेज खान,डॉ. एजाज नकवी,मोती साहू,गोपीचंद तारक,टोमन सिंग कागजी, सचिन गायकवाड,सन्नी महानंद, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,आकाश निषाद,भानु सोनी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं अनेक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने देश और प्रदेश के हित में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद वीर नारायण सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।















.jpg)














