संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज बिहान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपक महिला क्लस्टर्स कोमाखान के कैडर के द्वारा विद्यालयीन छात्राओं के सहयोग से नारी शशक्तिकरण एवं समानता को बढ़ावा देने के लिए नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। इस के अन्तर्गत आज जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली को प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने रवाना किया और बताया कि आज के समय में समाज में लैंगिक समानता और हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाना,महिलाओं युवतियों के सुरक्षित आवागमन पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, रवि प्रकाश पात्रे, बी एल टंडन सहायक शिक्षक देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव शामिल रहे रैली में ग्राम देवरी के सरपंच श्रीमती अहिल्या शांता साहु विशेष रूप से उपस्थित रही और बताया कि राष्ट्रीय जेंडर अभियान का मुख्य उद्देश्य घर व समुदाय में महिलाओं के आर्थिक योगदान की पहचान, घरेलू देखभाल कार्य की पहचान और पुनर्वितरण, संसाधनों पर महिलाओं की पहुंच और नियंत्रण के संबंध में जागरूकता जरूरी हैं इस अवसर में नारी शशक्तिकरण और जेंडर समानता हेतु सरपंच महोदया द्वारा शपथ दिलाया गया रैली का नेतृत्व सामुहिक रूप से विद्यालय के व्याख्याता परस राम सिन्हा सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर एवं दीपक महिला क्लस्टर्स के सदस्य रोशनी कंवर पी.आर. पी. दीपिका विश्वाश जी. एम.टी.अंजली, ललिता साहु, निशा निराला, रीना चक्रधारी, चंद्रिका, सरिता चंद्राकर, वर्षा टंडन, चमेली ध्रुव, गुमान पटेल, भुनेश्वरी, बिंदा, शेष बाई, कुंवर, मोतिम, मीना श्रीवास, मालती, कमला, कवर यादव सहित कक्षा नवमी और ग्यारहवीं की छात्राओं ट्विंकल, माधुरी टंडन, फिजा, रीना, पायल, भूपेश्वरी, धनेश्वरी, गायत्री, यामिनी, रिंकी, श्रुति, कुसुम, प्रीति, काजल, मालती, भेष कुमारी, लोकेश्वरी, सुनीता, संगीता, मधु, मोनिका, संजना, पार्वती, संगीता, राशि,रामेश्वरी , तेजस्विनी शामिल रहे।
















.jpg)














