महासमुन्द

महांती समाज के दीपावली मिलन में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

महांती समाज के दीपावली मिलन में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छग करण महांती समाज, मां तारिणी महिला मंच एवं महांती युवा मंच के सदस्यों ने भाई दूज पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया। सुभाष नगर स्थित जगन्नाथ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम इष्ट देव चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विदित हो कायस्थों के इष्टदेव चित्रगुप्त की पूजा पूरे देश में कार्तिक शुक्ल पक्ष दूज को की जाती है व भाई दूज मनाया जाता है।

कार्यक्रम के अगले चरण में समाज की बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधा। तत्पश्चात समाज के नन्हें बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। माही पटनायक ने मनमोहक ओड़ीसी नृत्य प्रस्तुत किया। परी महांती ने रिमिक्स गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। दीपावली के संदर्भ में क्विज कार्यक्रम किया गया। जिसमें दीपावली से संबंधित कहानी व मान्यताओं की जानकारी प्राप्त हुई, नए-नए मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ।

चंदन सरकार, रजत महांती, संजय महांती, रश्मि महांती, प्रकाश महांती ने गीतों की प्रस्तुति दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समाज के पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों ने सम्मान किया। प्रमुख रूप से किशोर चंद महांती, प्रतापचंद महांती, राज किशोर महांती, मनोहर महांती, समाज के अध्यक्ष संजय महांती, महिला अध्यक्ष शस्मिता पटनायक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास महांती ने किया।

 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email