महासमुन्द

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान की हुई शुरुआत

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान की हुई शुरुआत

संवाददाता: प्रभात मोहंती

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया स्वच्छता एवं सेवा कार्य

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता और सेवा से संबंधित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत बुधवार सुबह शहर के बरोंडा चौक से किया गया। सुबह करीब 8 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा नेताओं ने चौक पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इसके पश्चात उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया।

इसके पश्चात विधायक कार्यालय में दोपहर करीब 2 बजे शहर की स्वच्छता दीदियों एवं मितानिन दीदियों को साड़ी प्रदान किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता सेवा समर्पण इन तीन शब्दों का पालन करने वाली इन दीदियों को यह सम्मान उनके कार्य के प्रति समर्पण के लिए दिया जा रहा है। हमारी बुनियादी जरूरत स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों की जमीनी स्तर पर कार्यभार इन्हीं दीदियों के हाथ में हैं, इसलिए इनका सम्मान और कार्य की सराहना जरूरी है। आज इस अवसर पर उन्हें सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसलिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। वहीं कार्यालय में लगाए सेल्फी स्टैंड आने वाले लोगों ने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। इस सम्मान को पाकर स्वच्छता दीदियों एवं मितानिन दीदियों का मन प्रफुल्लित हो हो गया। इसके पश्चात विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बेलसोंडा स्थित कस्तूरबा ट्रस्ट पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों को पेन, मिठाई और कम्बल प्रदान किया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह, महामंत्री मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेंद्र 'राजू' चंद्राकर, पार्षद पीयूष साहू, कल्पना सूर्यवंशी, साजन यादव, गोविंद ठाकुर, राजू साहू, बंशी साहू, राकेश श्रीवास्तव, माधुरी यादव, चुनेश्वरी साहू, सुनैना ठाकुर, राकेश सचदेव, पांडुरम मदनकार, अभिषेक पांडे, अमित साहू, धनेश्वरी सोनवानी, शरद मराठा, सुनीता साहू, उषा पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश के विकास के लिए हैं हमेशा प्रतिबद्ध
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. रमन सिंह विकास, समाज कल्याण और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने 15 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा दी है। आगे कहा कि सेवा परमो धर्मः के बैनर तले, "स्वच्छता सेवा समर्पण" नामक अभियान की शुरुआत उनके जन्मदिन के अवसर पर करना बहुत ही खुशी की बात है। यह अवसर उनके कार्यों को सम्मानित करने के लिए है, यह अभियान डॉ. रमन सिंह के जन सेवा के भाव को पूरी तरह से दर्शाता है। यह अभियान निस्वार्थ सेवा के महत्व को पहचानने और उसका जश्न मनाने का एक मंच है। "स्वच्छता सेवा समर्पण" का उ‌द्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य, प्रत्यक्ष कल्याण और क्षेत्र के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास में मूल्यवान योगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

विधायक कार्यालय से हुआ दिए का वितरण
दीपावली पर्व के मद्देनजर एवं स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान के शुरुआत में बुधवार को दिनभर विधायक कार्यालय से दिए का वितरण किया गया। दीपावली के उपलक्ष्य में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा हजारों की संख्या में दियों का वितरण किया गया। लोग पहुंचते रहे और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ उन्हें दिया प्रदान किया।

लोकल कारीगरों को बढ़ावा देने खुद पहुंचे बाजार
मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहर के बाजार में पहुंचकर दिया खरीदा। बता दें कि शहर में दिपावली के मद्देनजर मिट्टी के दिए आदि की बाजार सज चुकी है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने लोकल कारीगरों से खरीदी कर स्वदेशी को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकल कारीगरों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। हमें स्वयं अपने आप से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।

स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान के तहत होंगी निम्न गतिविधियां
स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों के कल्याण में नेतृत्व के समर्पण और योगदान को उजागर करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह व्यापक अभियान लगभग एक सप्ताह तक चलेगा और नागरिक कर्तव्य, सामुदायिक स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत संपर्क के महत्व पर केंद्रित होगा। यह चार प्रमुख प्रकार की गतिविधियों से जुड़ा होगाः प्रत्यक्ष सहायता, सक्रिय सफाई, सांस्कृतिक वितरण और सार्वजनिक प्रतिज्ञा। अधिकतम प्रभाव के लिए यह आयोजन घर-घर, ग्राम पंचायत, हाट बाजार और अस्पतालों में उपयुक्त अनुसार आयोजित किया जाएगा। वहीं स्वच्छता गतिविधियों के लिए टीमों को महासमुंद शहर के मुख्य सड़क क्षेत्रों के साथ-साथ संस्थागत परिसरों (वृद्धाश्रम और अनाथालय) की सफाई के लिए संगठित किया जाएगा। आगामी ठंड के मौसम से सुरक्षा प्रदान करने के लिए महासमुंद  विधानसभा क्षेत्र के भीतर चयनित वृद्धाश्रमों और अनाथालयों के निवासियों को स्वदेशी कंबल वितरित किया जाएगा।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email