सुभाष गुप्ता
भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर,200 लोगो का परीक्षण कर दी गई दवा, बांटे फल
सूरजपुर : सूरजपुर स्थानीय अग्रसेन चौक पर भाजपा शहर मंडल के द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग २०० लोगों का चिकित्सकों के द्वारा इलाज कर दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा
एक्सपायरी जूस....... भाजपा ने झाड़ा पल्ला..!
भाजपा के इस कार्यक्रम में कथित तौर पर जूस भी वितरित किया गया जो एक्सपायरी थी। लेकिन भाजपा इससे इंकार कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि जूस वितरण से भाजपा का कोई लेना देना नही है। किसी एनजीओ द्वारा भाजपा के कार्यक्रम के बाद बांटा गया होगा। तो इसकी उन्हें कोई जानकारी नही है। सोशल मीडिया से उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि किसी ने जूस बाँट कर भाजपा को बदनाम किया है। दुसरीं और मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र ने बताया कि उनके द्वारा केवल फल बांटा गया जूस की उन्हें कोई जानकारी नही है। किसी ने ऐसा किया है तो यह भाजपा को बदनाम करने की कोशिश है।
युवा साथी का तर्क....
इधर बताया गया कि उक्त जूस युवा साथी फाउंडेशन के द्वारा वितरित किया गया था। इसके सचिव रजनीश गर्ग ने बताया कि वे गांव गांव में बांटने के लिए समय रहते दे देते है, ऐसे में कोई स्टोर कर ले और बाद में बांटे तो क्या किया जा सकता है। यह बांटने वाले को देखना चाहिए। जिम्मेदारी किसकी है इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि जो बांटा है वो जाने।
भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला कौषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल अज्जू, डॉ एच एन चतुवेर्दी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, प्रमोद तायल,
शैलेष अग्रवाल शैलू, संस्कार अग्रवाल, शिवशंकर साहू, सत्यनारायण गुप्ता, लक्मण कसेरा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अग्रसेन चौक मे फल वितरण किया गया।































