संवाददाता: प्रभात मोहंती
खेल मैदान परिसर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान।
महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अभियान आज जिले में चलाया गया। मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 17 सितंबर को जिले में खेल मैदान/खेल परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में खिलाड़ियों के साथ, खेल संघों, व्यायाम शिक्षकों, प्राचार्य, सामाजिक संगठन, खेल से जुड़े नागरिक जुड़े एवं स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयं एवं समाज को प्रेरित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वच्छ परिसर –स्वस्थ समाज का संदेश देना है।
स्वच्छता अभियान “स्वच्छता ही सेवा 2025” ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संचालित अभ्यास केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, बेमचा , खट्टी महासमुंद, शा उ मा वि बकमा बागबहरा, सेजेश कोमाखान, शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय भूथिया सरायपाली, अमरकोट एवं शासकीय उ मा वि बिरकोनी, कुटेला विद्यालय सरायपाली, मोहदा, सेजेश हिंदी महासमुंद, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, डी एम एस विद्यालय महासमुंद, शिशु संस्कार महासमुंद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय खेल परिसर की साफ सफाई किया गया एवं छात्र- छात्राएं, खिलाड़ियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।


.jpg)



.jpg)
























