संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुन्द : महासमुन्द नगर पालिका परिषद महासमुन्द में नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 142 लाख रू. राज्य सरकार द्वारा जारी करने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को गुलदस्ता से सम्मान करने नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी के साथ नगर पालिका कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल विधायक कार्यालय पहूंचे। विधायक योगश्वर राजू सिन्हा को गुलदस्ता भेंट कर प्रतिनिधि मण्डल ने सम्मान व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी आपकी समस्याओं को लेकर जानकारी देते है। 3 माह से भुगतान नही होने पर छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव को अवगत कराया गया। जिन्होने तत्काल राशि जारी की अब नियमित एवं प्लेसमेंट सभी अधिकारी कर्मचारियों का भुगतान 3 माह का पुरा हो जायेगा। पर्याप्त राशि शासन ने भेजी है। लेकिन नगर पालिका के टेक्स की वसुली में गति लाये।
नगर पालिका के कर्मचारियों का भुगतान की जवाबदारी पालिका की होती है ये तो शासन ने आप लोगों के आर्थिक परेशानी को देखकर इतनी बड़ी 142 लाख की राशि जारी की है। उन्होने यह भी कहा कि नगर पालिका को अपने आय के स्त्रोत तैयार करना चाहिए जिससे शासन पर वेतन भुगतान को लेकर निर्भर नही रहना पड़ेगा। शहर के नागरिकों के दैनिक मुलभूत कार्यो में शिकायत नही आनी चाहिए। सभी का काम समय सीमा के अन्दर हो इसका ध्यान पालिका के अधिकारी कर्मचारी रखे। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचे। विधायक के सम्मान व आभार व्यक्त करने नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, लेखापाल यशवन्त देवांगन, दिलीप चन्द्राकर, करण यादव, नरेश धु्रव, जितेन्द्र महन्ती, नीतेश पटेल, शुभम सोना प्रतिनिधि मण्डल गु्रप में पहुंचे थे।


.jpg)



.jpg)
























