कार्यक्रम मे छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी साझा करने के खतरे, डिजिटल फ्रॉड्स के सम्बन्ध मे किया गया जागरूक।
यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता, सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व की दी गई जानकारी।
नवीन क़ानून की प्रक्रियाओ के सम्बन्ध मे अधतन जानकारी देकर किया गया जागरूक।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने वाले हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत।
सरगुजा : छात्राओं के विधिक अधिकारों, साइबर अपराध एवं सुरक्षा, नवीन क़ानून संहिता एवं महिलाओ से सम्बंधित अपराधों के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान कर छात्राओं कों जागरूक करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम कों स्कूल कॉलेज मे छात्राओं के बीच पहुंचकर कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूकता उत्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम मे संयुक्त पुलिस टीम, साइबर वालेंटियर, पुलिस मितान के सदस्यों के सक्रिय सहभागिता से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे साइबर जागरूकता एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एल. मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा दोनों ही विषय सीधे उनके जीवन से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम के अगली कड़ी मे छात्राओं को उप निरीक्षक अभय तिवारी ने यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता, सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा अनुशासनपूर्वक वाहन संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि“सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन भर नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन की सुरक्षा की गारंटी है।”उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमो का पालन करने की समझाइस दी गई।

साइबर सेल से साइबर एक्सपर्ट अनुज जायसवाल ने छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुए साइबर अपराधों की विविधताओं जैसे– ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी साझा करने के खतरे, डिजिटल फ्रॉड्स पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को सजग और सतर्क रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में एन.एस.एस. प्रभारी श्री राकेश राय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को उदाहरणस्वरूप प्रस्तुत किया।

उन्होंने छात्राओं को समाजसेवा, आत्मनिर्भरता एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। श्री अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित जानकारों द्वारा भी छात्राओं को संबोधित कर जागरूकता उत्पन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना पुलिस स्टाप द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, नवीन कानून की जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने वाले हेल्पलाइन नंबरों(1930, 1098, 181, 112) से अवगत कराया गया, अंत मे कार्यक्रम का समापन जागरूकता की शपथ दिलाकर किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कन्या विद्यालय से शिक्षिका सुनीता दास, सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका, पुलिस मितान एवं साइबर वॉलंटियर टीम के सदस्य अतुल गुप्ता, श्रुति तिवारी, बसंत श्रीवास्तव एवं अनमोल बाड़ी एवं काफी संख्या मे छात्राएं उपस्थित रहे






























