
संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शनिवार को सुबह विद्यालय लगाने हेतु आदेश जारी किया गया है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज सुबह 7.30 बजे से विद्यालय संचालित किया गया प्रार्थना सभा के पश्चात प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में समस्त छात्र छात्राओं को व्याख्याता परस राम सिन्हा के द्वारा व्यायाम करवाया गया विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, रवि प्रकाश पात्रे, नीलू सोनी, आशीष यादव,बी. एल. टंडन, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा,कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव भी छात्र छात्राओं के साथ मिलजुल कर व्यायाम किया व्यायाम के साथ साथ सामूहिक रूप में ताली बजाने और जोर जोर से हँसी , ठहाके लगाने का भी प्रयास किया गया व्यायाम के अभ्यास में समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाए