
संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, पीयूष साहू पार्षद वार्ड नंबर 26, महेंद्र सिक्का अध्यक्ष भाजपा मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अभिषेक सिंह बैंक मैनेजर एसबीआई लाइफ, मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक उपस्थित रहे बैंक मैनेजर द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों के लिए उनकी राशि की सुरक्षा हेतु उपाय एवम सावधानी के बारे में बताया गया। आजकल होने वाले बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए तथा राशि का ग्रोथ हेतु उपाय भी बताए गए।
अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों मे डॉ साधना कसार, डॉ अशोक गिरि गोस्वामी तथा हितेंद्र शर्मा का शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया। पश्चात राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों में श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती प्रभा पडा, टेकराम सेन एवम सुनील नायक का सम्मान किया गया। नए सदस्य के रूप में अतिथियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान पत्र एवं सदस्यता प्रमाण पत्र एवम कलम प्रदान कर सम्मान किया गया जिसमे गोविंद प्रसाद सोनी शिक्षा विभाग, खुमान सिंह साहू कृषि विभाग, झाड़ू राम दीवान शिक्षा विभाग, शंकर लाल अग्रवाल शिक्षा विभाग, रुखमणि साहू महिला स्वास्थ्य विभाग, देव चरण साहू सिचाई विभाग, कुलेश्वरी चंद्राकर शिक्षा विभाग, मनोज शर्मा उच्च शिक्षा विभाग का भी सम्मान किया गया।
तत्पश्चात छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के उपस्थित कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया जिनमें के आर चंद्राकर, हरक राम चंद्राकर, के के हनुमंता रघुनाथ सिन्हा, राजेंद्र इंगोले बैसाखू राम देवांगन, मनराखन लाल ध्रुव, राम नारायण चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, श्रीमती कुंती देवांगन, श्रीमती विजयलक्ष्मी चंद्राकर, बोध राम साहू, के के श्रीवास्तव, सुरेंद्र अग्निहोत्री, हेमलाल पटेल, चमन लाल चंद्राकर, श्याम रतन देवांगन, नरेंद्र महोबिया, रामकुमार साहू, सालिक राम चंद्राकर, गोकुल साहू, जे एस अहीर, लखन लाल कनौजे, राधेश्याम बगर्ति, ओंकार प्रसाद चंद्राकर, भानु सूर्यवंशी, दिनेश द्विवेदी, जे एल साहू, मन्नु लाल, साहू एम पी साहू, पी सी पुरोहित, चिंतामणि चंद्राकर, लेख राम साहू, रिपुसुदन पटेल, के बी साहू का सम्मान श्रीफल,कलम, अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन का निमंत्रण पत्र सभी सदस्यों को प्रदान किया गया।
इस पावन अवसर पर माह सितंबर में जन्मदिन वाले रूपलाल ध्रुव रिखि राम दीवान तथा आर के वर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया तथा उन्हें अंग वस्त्र श्रीफल कलम एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके शिक्षक श्री भागवत साहू का विशेष रूप से फल कलम अभिनंदन पत्र के साथ सम्मान किया गया।
सेवानिवृत पेंशनर साथियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, ने कहा कि शिक्षकों के सामने ज्यादा कुछ बोलना सूर्य के सामने दीपक दिखाने के समान है, शिक्षक व सड़क दोनों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाते हैं शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। उद्बबोधन की कड़ी में महेंद्र सिक्का, टेक राम सेन, मनोज शर्मा, गोविंद सोनी एवं सुरेंद्र अग्निहोत्री ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार रखें।
डॉ अशोक गिरि गोस्वामी अध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद ने अपने उद्बबोधन में शिक्षकों के जीवन को अद्भुत बताया कि शिक्षक समाज का गौरव होता है।
सम्मान समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा सभी सेवा निवृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए अभिनंदन पत्र कलम एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि देवी चंद्र राठी, पियूष साहू, महेंद्र सिक्का, अभिषेक सिन्हा, का अंग वस्त्र, श्रीफल ,कलम भेट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विगत दिनों स्वर्गवास हुए, पेंशनर साथी श्री मनहरन लाल साहू को 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक गिरि गोस्वामी एवं रघुनाथ सिन्हा द्वारा किया गया । संघ के संरक्षक श्री के आर चंद्राकर द्वारा आभार ब्यक्त किया गया।