
संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : सितम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित देशव्यापी साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया इसने शाला प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल सदस्य गण यादराम साहु, कामता पुरेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे रैली देवरी के मुख्य मार्ग से शिशुमंदिर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय से गांधी चौक पहुंची विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली में भाग लिया और साक्षर भारत, साक्षर देवरी बनाने हेतु नारा लगाए रैली का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता गण संजय बारसागढ़े, नीलू सोनी,कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव , रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे