
संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुन्द : भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी पर्व पर सिंधी पारा के श्री महाकाल मंदिर में राम टोली द्वारा आयोजित भजन संध्या में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, भाजपा नेता शरद मराठा, गौरव राठी शामिल होकर भगवान महाकाल एवं भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा श्री राम टोली को श्रीमद भगवत गीता ग्रन्थ भेंट किया गया तथा टोली के सभी लोगों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुये राठी ने कहा कि लगातार लगभग देढ़ वर्ष से राम टोली के द्वारा प्रतिदिन प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली जाती है जो अनुकरणाीय कार्य है। आपके द्वारा जनमानस के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है आप सभी को साधुवाद है।