
संवाददाता- प्रभात मोहंती ..
महासमुंद : पवित्रता, सादगी, स्नेह और आपसी भाईचारे का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में इस बार विशेष रूप से आटो रिक्शा युनियन के सदस्यों को आमन्त्रित किया गया। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने आटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष श्री मनिष राजपूत, उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेश्राम,सचिव शेख अजिम भाई को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा ईश्वरीय मिठाई खिलाई और ईश्वरीय सौगात दिए और संस्थान का परिचय देते हुए रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक अर्थ समझाया,यह पर्व भाई और बहन का पर्व तो है ही साथ साथ आपसी भाईचारे का पर्व भी है, यह पर्व परमात्मा से जुड़ने का बुराईयों और मनोविकारों से छुटने का संकल्प लेने कि पर्व है, यह पर्व दुःख अशांति से मुक्ति प्राप्त करने का भी पर्व है ,यह पर्व आत्मा को अन्दर से मजबूत बना देता है।