.jpg)
संवाददाता- प्रभात मोहंती ..
महासमुंद : जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन फॉरेस्ट ग्राउंड वन विद्यालय महासमुंद में अंडर 14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें बागबाहरा एवं महासमुंद के खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन में जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके खेल संसाधनों एवं खेल सुविधाओं की जानकारी ली, जिसमें जिले में खेल को आगे बढ़ाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद का सहयोग मिल रहा हैं। खिलाड़ियों से परिचय एवं स्वागत पश्चात खेल प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को येतराम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य आदर्श हेमेंद्र आचार्य, पंकज चंद्राकर ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, अंजनी साहू, डॉ. सेवन मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, इंद्राणी भास्कर, रोशनी ध्रुव, रामेश्वरी दीवान, चारु लता का योगदान रहा। प्रतियोगिता के परिणाम- सिंगल 14 वर्ष बालक वर्ग में नूर सागर ने प्रथम स्थान एवं ओजस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सिंगल 14 वर्ष बालिका वर्ग में निधि ने प्रथम स्थान एवं रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, डबल 14 वर्ष बालिका वर्ग में सिद्रा एवं जिज्ञासा की जोड़ी ने प्रथम स्थान एवं रिया एवं निधि की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, डबल 19 वर्ष बालक वर्ग में पुष्पेंद्र व आशीष की जोड़ी ने प्रथम स्थान एवं अमन व अभय की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सिंगल 19 वर्ष बालिका वर्ग में टिकेश्वरी ने प्रथम स्थान एवं मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, डबल 17 वर्ष बालक वर्ग में हरिशंकर व केशव की जोड़ी ने प्रथम स्थान एवं महफूस एवं नवीन की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, डबल 17 वर्ष बालिका वर्ग में ओमेश्वरी एवं मुस्कान की जोड़ी ने प्रथम स्थान एवं यामिनी व हंसी की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 3 सितंबर को चौबे कॉलोनी रायपुर में शामिल होंगे।