महासमुन्द

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर देवरी स्कूल में हुआ पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर देवरी स्कूल में हुआ पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम

संवाददाता- प्रभात मोहंती 

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में आज पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया , विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं के पालक गण को दो दिन पूर्व से ही आमंत्रण पत्र भेजा गया कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार पटेल , श्रीमती अहिल्या साहु सरपंच ग्राम देवरी, श्री राहुल चंद्राकर जनपद सदस्य देवरी, संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी उपस्थित रहे इस  अवसर में प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के द्वारा बारह बिन्दु  घर का वातावरण, अकादमिक प्रगति, बच्चा बोलेगा बेझिझक, आयु, बस्ता रहित शनिवार, विभिन्न प्रमाण पत्र, न्यौता भोजन,प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, पॉस्को एक्ट, दीक्षा ऐप आदि  का विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। 

 पालक शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया,जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर ने निर्धन छात्र छात्राओं की सहायता हेतु आवश्यकता अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की ,यादराम साहु के द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान किया और ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं को इसमें भाग लेने हेतु सुझाव दिया, शांता साहु के द्वारा अनुशासन हेतु मार्गदर्शन दिया गया, सरपंच अहिल्या साहु द्वारा बालिकाओं सुरक्षा पर चर्चा किया गया, सरिता चंद्राकर ने स्कूल में होने वाले दिनचर्या की जानकारी अपने अपने बच्चों से लेने हेतु निवेदन किया कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्य गण दुर्गेश साहु, हेमलाल देवांगन, कामता पुरेना पालक गण ज्योति गोस्वामी, खिलावन निषाद, मिश्रीलाल गजभीम, सीताराम जलछत्री, शिवकुमार साहु, डीलेश्वर यादव, मनोज चंद्राकर, दुर्जन सिंह ठाकुर, दिनेश्वर टंडन, मीनचंद्र बया, भागवत कुर्रे, नर्मदा बाई सहित विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान,बी. एल . टंडन,रवि प्रकाश पात्रे, शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर, पुष्कर भारतीय, लीलाधर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email