
संवाददाता- प्रभात मोहंती
महासमुन्द : भाजपा संगठन द्वारा नगर पालिका परिषद महासमुन्द में वार्ड नं. 13 पार्षद पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नानू भाई को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर आज नगर पालिका के उपाध्यक्ष कार्यालय में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी पार्षदगण - श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, श्रीमती भारती राजेन्द्र चन्द्राकर, विजय साव, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्रीमती माधुरी यादव, माखन पटेल, पियूष साहू, सुश्री धनेश्वरी सोनवानी, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष राजू चन्द्राकर, धनीराम यदू, गौरव राठी, रोशन बग्गा थे। उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नानू भाई लम्बे समय से नगर पालिका मे पार्षद एवं पूर्व में उपाध्यक्ष रहे। उनके अनुभव का लाभ सभी पार्षद साथियों को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने पर सभी भाजपा पार्षदों में हर्ष है। वे छ.ग. सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को लेकर पालिका को हमेशा सजग रखेंगे तथा परिषद में अगर कोई गलत निर्णय होता है उसके लिए पालिका हित के लिए संकल्पित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष नानू भाई ने नियुक्ति पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि विपक्ष की भूमिका पुरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाया जावेगा।