
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुंद : प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्थानीय प्रेस क्लब में पवित्रता, सादगी और भाईचारे का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में स्थानीय सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी एवं सुमन बहन ने प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं हरी भूमि ब्यूरो चीफ भाई रत्नेश सोनी को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और ईश्वरीय प्रशाद खिलाया और इस पवित्र पर्व के कुछ आध्यात्मिक रहस्य बताए , रक्षाबंधन पर्व नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का संकल्प लेने का पर्व है,यह पर्व परमात्मा से जुड़ने और मनोविकारों से मुक्त होने का पर्व है। यह पर्व सुख शांति की जननी( पवित्रता)का व्रत लेने का पर्व है।