
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुन्द : राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा महासमुन्द जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कनेकेरा के प्रसिद्ध मंदिर कनेश्वर धाम परिसर में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं छ.ग. प्रदेश के अध्यक्ष रोशन दुबे, अध्यक्षता छ.ग. प्रदेश प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्राकर, विशेष अतिथिगण वाहिनी के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चन्द्राकर जूगनू, पार्षदद्वय भाउराम साहू, पियुष साहू, भाजपा नेता हनीष बग्गा, वाहिनी गरियाबंद जिलाध्यक्ष युवराज कुमार साहू, जिला प्रभारी देवकरण मरकाम थे। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजा अर्चना दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे ने कहा संगठन हमेशा ऐसे निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं का आदर करता है और हमें गर्व है कि हमारे संगठन में कई ऐसे महान समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता है जो पुरे लग्न से संगठन के कार्य में लगे हुये है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर महासमुन्द जिले की तरह सभी जिलों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना है उन्होने शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्राकर ने कहा कि संगठन के द्वारा सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर भारत देश को और मजबुत बनाना है इसके लिए हिन्दू वाहिनी संगठन के कार्यकर्ताओं पर बागडोर है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा ने कहा कि हिन्दूओं की यह संस्था राष्ट्रीय स्तर से संचालित है और इसे ब्लाॅक तहसील स्तर तक विस्तारित किया जा रहा है जिसमें मातृशक्ति को ज्यादा से ज्यादा जोड़े जाने का बीड़ा महिला प्रकोष्ठ ने उठाया है संगठन की महिलाओं के कन्धों पर यह दायित्व है जिसे सफल करेंगे।
विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने शपथ लेने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिऐ हिन्दू वाहिनी संगठनों की आवश्यकता है देश के प्रध्धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री राम मंदिर निर्माण कर पुरे देश और विश्व को संदेश दिया है। इस संगठन में बड़े बडे़ लोग प्रसिद्ध विभूति जुडे़ है इसे नीचे स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला पंचायत सदस्य जूगनू चन्द्राकर ने कहा कि मेरे पंचायत क्षेत्र में आयोजन हो रहा है सभी का स्वागत है। संगठन आगे और मजबूत हो ऐसी मेरी प्रेरणा है। मुख्य अतिथि रोशन दुबे द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ एवं प्रतिज्ञा दिलायी गई। कार्यक्रम का संचालन गरियाबंद जिला प्रवक्ता नरेन्द्र शर्मा ने किया। शपथ ग्रहण प्रमुख रूप से भोलाराम चैहान जिला मंत्री, डाॅ. रूदेश सिन्हा, मिंजून साह, रीमा शर्मा, मंजुला शर्मा, महासमुन्द जिला प्रभारी सीता यादव, सुलेखा शर्मा, सहित समस्य महिला सदस्य उपस्थित थे।