
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किए गए पौधरोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के पौधें एवं ईको गार्डन में पहले से लगे हुए पौधों की कटाई छटाई कर खरपतवार को नष्ट कर अवांछित कचरे को जलाने का कार्य किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि पौध रोपण करने के बाद पौधों की नियमित देखभाल करना आवश्यक है। समय समय पर पानी की व्यवस्था कर अनावश्यक खरपतवार को नष्ट करना चाहिए।
इस से पौधों का विकास अच्छे से होगा पौधरोपण का कार्यक्रम व्याख्याता परस राम सिन्हा ने ईको क्लब के सदस्यों के सहयोग सम्पन्न करवाया पौधरोपण में व्याख्याता गणनेश लाल धृतलहरे, श्रीमति नीलू सोनी, रविप्रकाश, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान शिक्षक, पुष्कर भारती,उदेश्याम यादव, कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, कार्तिक राम यादव, मिर्जा रईस फिजा ठाकुर, छाया पटेल, वेदिका सेन, सीमा साहु, धनेश्वरी सेन, जान्हवी साहु, योगेश्वरी साहु, पुजा साहु, आयुषी साहु, भूमिका साहु,किरणसेन, मुदित यादव, नीलेश देवांगन सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।