प्रभात महंती
महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज विद्यालय के समस्त छात्राओं और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम थीम के आधार पर शपथ दिलवाया गया।
शपथ दिलवाने की कार्यवाही व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा के द्वारा सम्पन्न करवाया गया , व्याख्याता संतराम साहु ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया,कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया और समस्त छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए अपने भविष्य निर्माण के लिए अनुशासित रहकर मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया और यह भी बताया कि आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गए जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था।
इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, चित्रसेन साहु, मनहरन लाल भट्ट, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की, शिक्षक भानेंद्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय यादव सहित विद्यालय के समस्त छात्राएं उपस्थित रहे


.jpg)



.jpg)
























