महासमुन्द

पोषण माह मे विभिन्न विभागों द्वारा 3 लाख 40 हज़ार से अधिक गतिविधियों का अब तक हुआ आयोजन

पोषण माह मे विभिन्न विभागों द्वारा 3 लाख 40 हज़ार से अधिक गतिविधियों का अब तक हुआ आयोजन

प्रभात महंती

01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का हो रहा आयोजन

महासमुंद : सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में  'राष्ट्रीय पोषण माह' का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के लिए इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों द्वारा इसे समन्वयपूर्वक संचालित किया जा रहा है।

जिले मे कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन मे जिसमें महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का सतत आयोजन 1789 आंगनबाड़ी केन्द्रो मे किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू के निर्देशन मे आज तक महिला बाल विकास द्वारा 234681 गतिविधियां, जल शक्ति विभाग द्वारा 3312 गतिविधियां, सूचना एवं प्रसारण विभाग के तहत 223 गतिविधियां, आयुष के अंतर्गत 3798 गतिविधियां, खेल एवं युवा विभाग के अंतर्गत 671 गतिविधियां, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अंतर्गत 576 गतिविधियां, मत्स्य एवं पशु विभाग की ओर से 325 गतिविधिय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 18309 गतिविधियां, 

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की ओर से 1992 गतिविधियां, पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से 8168 गतिविधियां, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी भाग की ओर से 182 गतिविधियां,  आवासन एवं शहरी कार्य विभाग अंतर्गत 52 गतिविधियां, उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से 7075 गतिविधियां, स्वास्थ्य विभाग की ओर से साथिया 36559 गतिविधियां, पंचायती राज विभाग की ओर से 18309 गतिविधियां, शिक्षा विभाग की ओर से 20754 गतिविधियां, जनजाति विकास विभाग द्वारा 244 गतिविधियां, अल्पसंख्यक  विभाग की ओर से 3 गतिविधियां, अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से 6 गतिविधियां, न्याय विभाग की ओर से 2 गतिविधियों आयोजित की गई हैं। गतिविधियों का फोटो सहित पोर्टल मे एंट्री के मामले मे जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान मे समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यंवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिका के साथ साथ जनसमुदाय का भी विशेष योगदान है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email