महासमुन्द

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, निष्ठा, और त्याग का आदर्श उदाहरण : योगेश्वर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, निष्ठा, और त्याग का आदर्श उदाहरण : योगेश्वर

प्रभात महंती 

महासमुंद : बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपाजनों के साथ स्थानीय बरोंडा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आदर्श को स्मरण किया। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वें एक सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे।

Open photo

वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। वे भारतीय राजनीति और विचारधारा के क्षेत्र में अपनी एकात्म मानववाद के सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका जीवन सादगी, निष्ठा, और त्याग का आदर्श उदाहरण था और उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य के रूप में उन्होंने एक सशक्त राष्ट्रवाद की नींव रखी, जो आज भी भारतीय राजनीति में एक प्रेरणा का स्रोत है।

Open photo

इसी से प्रेरणा लेते हुए हमें भी अपने जीवन को राष्ट्र की सेवा में समर्पित करना है। उनके आदर्शों को हमें जीवंत रखना है। पंडित जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक के रूप में भी सेवाएं दी है। उन्हें भारतीय जनसंघ के महासचिव की जिम्मेदारी भी दी गई थीं। वहीं वर्ष 1967 में पंडित जी जनसंघ के अध्यक्ष भी बने। जनसंघ को ही आज हम भाजपा के रूप में जानते हैं। उसी विचार और आदर्श से हमें भाजपा को और आगे ले जाना है। देश के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किए गए गए कार्यों को हमें सदैव याद रखना है। 

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन, प्रलय थिटे, माधव राव टांकसाले, रमेश साहू, सुधा साहू, झनक लाल साहू, पवन पटेल, कौशिल्या बंसल, देवेंद्र चंद्राकर सहित अन्य नेतागण, कार्यकर्ता उपस्थित थें।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email