बिलासपुर : प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 02अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें हमारे विद्यालय सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय नूतन चौक, सरकंडा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और साथ ही विद्यालय के छात्राओं व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और "हमर विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय" के नारे लगाए गए।
इसमें मुख्य रूप से संस्था की संचालिका श्रीमती ममता मिश्रा, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीपिका मिश्रा, शालिनी विशाल, शांति यादव, कांति मरावी, रेखा ध्रुव, जया मजूमदार, निकिता शर्मा, सावित्री केशरवानी, अशोक तम्बोली और आलोक वालिम्बे उपस्थित रहे।